पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सशक्त बनने के लिए आत्म रक्षा का गुर सीखेंगी बालिकाएं

सशक्त बनने के लिए आत्म रक्षा का गुर सीखेंगी बालिकाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बालिकाओंमहिलाओं को तनाव मुक्ति के साथ शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सक्षम 15 फरवरी से शुरू होगा। इसके तहत युवा मामले एवं खेल विभाग की ओर से राज्य के सभी राजकीय निजी विद्यालय महाविद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

जिला क्रीड़ा परिषद के प्रभारी खेल अधिकारी एलआर सैनी ने बताया कि जिला कलेक्टर ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके संचालन के लिए गठित समिति में खेल अधिकारी को तकनीकी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी को शामिल किया है। एसडीएम राजेश गोयल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। प्रशिक्षण का प्रथम चरण 15 से 26 फरवरी तक चलेगा। 10 दिन के प्रशिक्षण में कक्षा 5 से 12 तक की विद्यालय की बालिकाएं और महाविद्यालय की सभी कक्षाओं की बालिकाएं एवं महिलाएं भाग ले सकेंगी। प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के लिए उत्तम सैनी को मुख्य तकनीकी प्रशिक्षक चुना गया है।

खबरें और भी हैं...