कार चालक ने रेहड़ी को टक्कर मारी, लोगों ने कार के शीशे फोड़े
अलवर| काशीराम चौराहे पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार चालक ने सड़क मार्ग पर लगी रेहड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान लोगों ने कार चालक की पकड़ कर पिटाई कर दी और कार के शीशे फोड़ दिए। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को जब्त लिया तथा चालक गजेंद्र पुत्र त्रिलोकीनाथ महाजन निवासी मनुमार्ग को हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच कराई। एएसआई बंशी राम ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। कार में उसकी प|ी भी सवार थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
अलवर. दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार के शीशे फोड़ दिए।