पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय टीम अच्छा खेल रही है, शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत जारी : शुभम

भारतीय टीम अच्छा खेल रही है, शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत जारी : शुभम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. दिल्ली के रणजी खिलाड़ी शुभम शर्मा को मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार देते अतिथि।

अलवर | पंजाबकिंग्स इलेवन की ओर से आईपीएल में खेलने वाले दिल्ली के क्रिकेटर शुभम शर्मा का कहना है भारतीय टीम सशक्त है और इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम में शामिल होने के लिए मैं नियमित रूप से कड़ी मेहनत कर रहा हूं। दिल्ली की ओर से रणजी खेलने वाला यह खिलाड़ी मंगलवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली की ओर से मैच खेलने अलवर आया। शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम में इस समय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखे हैं। उन्होंने कहा कि अलवर में स्टेडियम अच्छा है। फिर भी यह उस लायक नहीं है जहां आईपीएल जैसे मैच हो सकें। इसमें काफी सुधार हो और फ्लड लाइट्स लगें। उन्होंने कहा कि जिस तरह की शहर में परिस्थितियां है वह क्रिकेट के लिए आदर्श हैं। सुधार हो तो क्रिकेट का अच्छा ग्राउंड तैयार हो सकता है। शुभम ने कहा कि क्रिकेट में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत के साथ नियमित प्रेक्टिस चाहिए। अच्छा प्रशिक्षक मिल जाए तो अच्छी तैयारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बार आईपीएल के लिए उनकी गुजरात केकेआर से बात चल रही है। संभावना है दोनों में से किसी एक से करार हो जाएगा।

फरीदाबादने दिल्ली को हराया

अरावलीविहार स्पोर्ट्स एकेडमी सोसायटी की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को बीसीसीआई किक्रेट क्लब फरीदाबाद ने विद्या जैन क्रिकेट क्लब दिल्ली को 4 विकेट से हरा दिया। सोसायटी अध्यक्ष भारत मेहंदीरत्ता ने बताया कि दिल्ली के क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 137 रन बनाए। जवाब में फरीदाबाद के क्लब ने 6 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दिल्ली की टीम से खेलने आए आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज शुभम शर्मा ने 41 गेंदों पर 71 रन बनाए पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्हें मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। सचिव धीरज जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य मैच 14 फरवरी से इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही होंगे।

खबरें और भी हैं...