पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंडनवाडाकलां से वाया मुंडावर अलवर बस सेवा शुरू

मुंडनवाडाकलां से वाया मुंडावर-अलवर बस सेवा शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडावर| मुंडनवाडाकलांसे वाया मुंडावर-ततारपुर चौराहा होते हुए अलवर के लिए मत्स्य नगर आगार अलवर की बस सेवा प्रारंभ होने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई माह से बंद बस सेवा के प्रारंभ होने से सुबह ग्रामीणों को अलवर जाने के लिए बस सेवा मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। चालक परिचालक ने बताया कि उक्त बस सेवा मुंडनवाडाकलां से सुबह 6.45 बजे चलकर 7.15 बजे मुंडावर पहुंचकर ततारपुर चौराहा होते हुए सुबह 9 बजे अलवर आएगी। यह सेवा शाम 5बजे अलवर से चलकर ततारपुर चौराहा शाम 6 बजे मुंडावर होते हुए शाम 7.15बजे पहुंचेंगी।

खबरें और भी हैं...