पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्य 13 को कुंभ मंगल 20 को वृश्चिक में

सूर्य 13 को कुंभ मंगल 20 को वृश्चिक में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। प्रशासनिक सेवाओं राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य 13 फरवरी शनिवार दोपहर 2.25 बजे मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। यह 14 मार्च तक कुंभ में रहेगा। कुंभ सूर्य की शत्रु राशि है। कुंभ में पहले से ही केतु विराजमान हैं। इससे सूर्य और केतु की युति हो रही है।
साथ में गुरु और राहू से समसप्तक योग बन रहा है इससे प्रशासनिक सेवाओं राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव के संकेत रहे हैं। 20 फरवरी को मंगल भी अपना स्थान बदल रहे हैं। वह तुला से वृश्चिक राशि पर रहे हैं। इससे मंगल और शनि की युति होगी। यह भी एक बड़े परिवर्तन की सूचक है। इससे प्रकृति, अर्थव्यवस्था खाद्य पदार्थों के मूल्य प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग भी प्रभावित हो सकता है।

खिलाड़ियों के लिए अत्यधिक शुभ

मंगलशनि की युति का होना खिलाड़ियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। डॉक्टर, पेरामेडिकल, नर्सिंग, आर्किटेक्ट, इंजीनियर, कानून वकालात, शिक्षक, मैनेजमेंट आदि के लिए सामान्य प्रभाव डालेगा। यह तकनीकी से जुड़े प्रोफेशनल्स, विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

राशियों पर यह होगा प्रभाव

पंडितों के अनुसार शनि और मंगल की युति के कारण मेष, मिथुन, कर्क और कन्या यह परिवर्तन शुभ रहेगा। वृषभ, सिंह, तुला और धनु के सामान्य रहेगा जबकि वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए यह अशुभ फलदायी रहेगा।


खबरें और भी हैं...