सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 21 को
अलवर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 21 फरवरी दोपहर 12 से 1 बजे तक जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा होगी। एबीवीपी जिला संयोजक उपेंद्र रावल ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में 100 प्रश्नों के उत्तर पूछे जाएगे। परीक्षा के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय, एबीवीपी का इतिहास सहित जिला स्तरीय प्रश्न होगे। प्रथम स्थान आने वाले को 2100, द्वितीय को 1100, तृतीय स्थान पर आने वाले संभागी को 751 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 10 संभागियों को 151-151 रुपए सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को लेकर तहसील स्तर पर टीम गठित की गई है।