पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 पाठी कर रहे हैं एक साथ गुरुग्रंथ साहिब का पाठ

50 पाठी कर रहे हैं एक साथ गुरुग्रंथ साहिब का पाठ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरूमुखसम्मेलन स्थल पर स्वागत कक्ष प्रारंभ हो गया है। जहां संगतों को कार्यक्रम से लेकर व्यवस्था तक की सभी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वागत कक्ष में संगतों की सुविधा के लिए रेल और बस का टाइमटेबल, फ़र्स्ट की सुविधा, गुरुमुख सम्मेलन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों सहित अन्य जानकारी उपलब्ध हैं।

जोड़ा घर वाहन पार्किंग की निशुल्क व्यवस्था

मनुमार्गस्थित गुरुद्वारा में संगतों के लिए निशुल्क जोड़ा घर(जूते चप्पल खोलने का स्थान) वाहन पार्किंग स्टैंड प्रारंभ हो गया है, जो 17 फरवरी तक रखेगा।

यहांकी आएंगी संगत

गुरुमुखसम्मेलन में भाग लेने के लिए राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से संगतों का आने का क्रम प्रतिदिन जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, गुजरात, हिमाचल के अलावा अमेरिका, हॉलैंड इंग्लैंड से भी संगत आएंगी।

अलवर| गुरुमुखसम्मेलन के उपलक्ष्य में मनुमार्ग स्थित संत सुखदेव शाह गुरुद्वारा में 28 जनवरी से शुरू हुई अखंड पाठ की लड़ी 14 फरवरी को संपन्न होगी। प्रतिदिन एक साथ 50 पाठी 24 घंटे गुरुग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे हैं। इनमें पुरुष पाठियों के अलावा महिला पाठी भी शामिल है। 14 फरवरी को 400 अखंड पाठ संपन्न होंगे। 15 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय गुरुमुख सम्मेलन तैयारियों को इन दिनों अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिदिन 500 सेवादार दिनरात निष्काम भाव से सेवा में जुटे हैं। गुरुमुख सम्मेलन के दौरान आने वाली संगतों के लिए बनने वाले लंगर के लिए भट्टियां तैयार हो गई हैं। लंगर के लिए मशीन से रोटियां बनाई जाएगी। शबद कीर्तन कथा वाचन स्थल वाली जगह पांडाल बनाने का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सुबह7 बजे प्रारंभ होगा

खंडेलवालस्कूल के पास स्थित गुरुद्वारा सुखधाम में शनिवार को शबद कीर्तन प्रवचन होंगे। सुबह 7 बजे शबद कीर्तन प्रारंभ होगा। भाई गुरमीत सिंह हजूरी रागी जत्था अलवर, भाई जितेंद्र मदान गुडगांव भाई बसंत गांधी गुड़गांव शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। सुबह 9 बजे संतरेन डॉ. हरभजन शाह सिंघ महाराज के प्रवचन होंगे।

खबरें और भी हैं...