निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग
अलवर| अनुसूचितजाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ नई दिल्ली की जिला शाखा की बैठक वैशाली नगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को नौकरी देने में विफल रही हैं। इससे युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कंपनियों एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी आरक्षण लागू करने की मांग की। बैठक में खमानीराज मीणा, प्रो. जीडी मीणा, खेमचंद जाटव, बच्चूसिंह मीणा, चेतराम जाटव, रामप्रसाद सेवर, गौरीशंकर सौगत, रामस्वरूप मीणा, राहुल मीणा, रोशनलाल, अरुण, विजय सौगत आदि ने विचार रखे।