पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीसी शुरू करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन

एनसीसी शुरू करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजर्षिमहाविद्यालय एनसीसी संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में एनसीसी विंग फिर शुरू करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को जयपुर में उनके निवास पर सौंपे ज्ञापन में बताया है कि राजर्षि काॅलेज में एनसीसी वर्ष 2005 से बंद है। यहां 3 राज आर्मड स्क्वाड्रन एनसीसी एवं काॅलेज प्रशासन के मतभेद के कारण एनसीसी यूनिट बंद है, जबकि यहां 7500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्राचार्य की ओर से भी एनसीसी निदेशालयों को लगातार पत्र व्यवहार किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ एवं खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना को भी ज्ञापन दिए गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...