पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विहिप गोरक्षा विभाग की वाहन रैली कल

विहिप गोरक्षा विभाग की वाहन रैली कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| विश्वहिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग की आेर से 14 फरवरी को सुबह 10 बजे जुबलीबास चौराहे से वाहन रैली निकाली जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि गोरक्षा प्रमुख के नेतृत्व में रैली जुबलीबास चौराहे से प्रारंभ होगी, जो भगत सिंह सर्किल, काशीराम चौराहा, घंटाघर, होपसर्कस, पुलिस कंट्रोल रूम, मन्नी का बड़ से नगर परिषद, केडलगंज, बिजलीघर चौराहा, बर्फखाना रोड, ओवरब्रिज, अग्रसेन सर्किल, एनईबी के पीछे स्थित राम काॅलोनी में श्रीराम धर्मशाला पहुंचकर संपन्न होगी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख चंद्रसिंह संबोधित करेंगे। रैली को संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. केके गुप्ता, प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख जेवी मंगलम, विभाग अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे।

खबरें और भी हैं...