पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडेलवाल समाज के तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

खंडेलवाल समाज के तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | खंडेलवालजागृति संगठन की ओर से बसंत पंचमी पर शुक्रवार को राजर्षि अभय समाज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें तीन जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। सुबह राजर्षि अभय समाज में सामूहिक तोरण के बाद वरमाला हुई। पं. सतीश शर्मा के सान्निध्य में पाणिग्रहण संस्कार हुआ। इसके बाद दोपहर को आशीर्वाद समारोह हुआ। इसमें अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रमेश चंद पटोदिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को एक मंच पर आने का मौका मिलता है। समाज की एकता बनी रहती है। संगठन के अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन से फिजूल खर्ची पर रोक लगती है। इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष दीनदयाल बडग़ोती, कार्यक्रम अध्यक्ष खंडेलवाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिशंकर रावत, अतिविशिष्ट अतिथि जिला खंडेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष सुभाष घीया सहित अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिनेश गुप्ता, शिवलाल रावत, दिनेश बनावडिय़ा थे। खंडेलवाल जागृति संगठन के अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को दैनिक उपयोग में काम आने वाली सामग्री के अलावा आभूषण उपहार में प्रदान किए। कार्यक्रम के आरंभ में संगठन की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सचिव अरुण खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता, संयोजक कृष्ण अवतार गुप्त, संयुक्त संयोजक सतीश खंडेलवाल, सह संयोजक सुरेंद्र खंडेलवाल, मुकेश कलसाड़िया प्रधान समन्वयक सत्यनारायण खंडेलवाल, मोहनलाल बटवाड़ा सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अलवर. राजर्षि अभय समाज में विवाह समारोह में मंडप में बैठे वर वधू के जोड़े।

खबरें और भी हैं...