पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राकेश शर्मा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बने, उदय सिंह सचिव

राकेश शर्मा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बने, उदय सिंह सचिव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअभिभाषक संघ के चुनाव परिणाम शुक्रवार देर रात जारी कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमल सिंह रावत को 207 मतों से हराया। राकेश शर्मा को 520 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद राजौरिया निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने उम्मेद सिंह को 161 मतों से पराजित किया।

सचिव पद के लिए निर्वाचित उदयसिंह को 520 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिपुदमन सिंह नरुका को 170 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद पर पंकज गोपालिया निर्वाचित हुए। उन्होंने विजय पाल को 65 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर में अजय धार ने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहित कौशिक को 459 मतों से हराया। अजय धार को सर्वाधिक 751 मत मिले।

पुस्तकालय सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में सीमा सैनी विजयी रही। उन्होंने प्रदीप सिंह को 265 मतों से पराजित किया। कार्यकारिणी के पांच सदस्यों में पिंटू जैन (382), रूपाक्ष शर्मा (343), कृष्ण कुमार शर्मा (329) विक्रम सिंह शेखावत (284) कृष्ण कुमार गुर्जर (269) चुने गए हैं। परिणाम के बाद विजेताओं के समर्थकों ने जश्न मनाते हुए जुलूस निकाला।

किसको कितने मत मिले

अभिभाषक संघ के चुनाव में विजयी रहे अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा सचिव बने उदय सिंह (पगड़ी में) समर्थकों के साथ।

कोर्ट परिसर में अभिभाषक संघ चुनाव के लिए दिन भर रहा भीड़भाड़ का माहौल।

खबरें और भी हैं...