पटवारी परीक्षा...
पटवारी परीक्षा...
एडीएमसिटी संजू शर्मा ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग के लिए संबंधित एसडीएम अतिरिक्त समन्वयक लगाए गए हैं। वहीं 25 उप समन्वयक लगाए गए हैं, जिनके अधीन पांच से सात सेंटर रहेंगे। परीक्षा केन्द्रों में जांच के लिए 23 सतर्कता दल तैनात रहेंगे। केन्द्रों में अभ्यर्थियों की ओर से नकल को लेकर इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस एवं मोबाइल नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए हैं। अभ्यर्थियों पर निगरानी के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
यहरहेगा परीक्षा का ड्रेस कोड : परीक्षाके लिए बोर्ड ने ड्रेस कोड लागू किया है। सूट, टाई, मफलर, जाकेट, कोट, जरकिन, ब्लेजर, शॉल शर्ट में किसी तरह का बैज आदि नहीं लगा हो या ऐसे कपड़े जिसमें आपत्तिजनक सामग्री आदि छुपाये जाने की संभावना हो, पहनकर नहीं आएं। महिलाएं बालों में रबर बैण्ड या साधारण हेयर पिन लगा सकती हैं।
कहांकितने परीक्षा केंद्र
स्थानकेंद्र अभ्यर्थी
अलवर74 21375
मालाखेड़ा 07 1224
राजगढ़ 10 3264
किशनगढ़बास 19 4320
रामगढ़ 05 1032
थानागाजी 09 2352
आजआएगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन : जयपुर-अलवरपरीक्षा स्पेशल ट्रेन शनिवार शाम 4.10 बजे जयपुर से चलकर 7.50 बजे अलवर आएगी। रात 8.15 बजे अलवर से चलकर 11.05 बजे जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन जयपुर, गांधीनगर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़ अलवर रुकेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 59721 जयपुर- हिसार पैसेंजर, ट्रेन 59722 हिसार-जयपुर पैसेंजर, ट्रेन 14807 जयपुर-अलवर एक्सप्रेस, ट्रेन 14808 अलवर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन 54833 जयपुर- हिसार पैसेंजर में 2-2 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।