नप उपसभापति एक अन्य पर मामला दर्ज
विषाक्तपदार्थ खाने से संदिग्ध अवस्था में 28 वर्षीय युवक पवन शर्मा की मौत के बाद शुक्रवार को इस प्रकरण में नया मोड गया है। इस संबंध में एनईबी थाने में मृतक पवन के भाई राजू उर्फ बच्चू शर्मा पुत्र प्रेम चंद शर्मा निवासी खखावली थाना नगर हाल सूर्य नगर अलवर ने नगर परिषद उपसभापति शशि तिवाड़ी तथा शिवाजी पार्क निवासी जूली नाम की एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें लिखा है गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उसके भाई पवन ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट लिखा है कि उसके भाई पवन ने उसे बताया कि उस पर पैसे के लेन देने को लेकर दवाब रहा है तथा उसकी शिवाजी पार्क निवासी जूली नाम की उसकी एक महिला मित्र है। जो अनैतिक कार्य में लिप्त है तथा उसने एक बोलेरो गाड़ी शशि तिवाड़ी से खरीदी थी और इस एवज में तिवाड़ी को पवन ने जूली नाम की महिला से एक चेक दिलाया था। मगर, उक्त चैक बैंक में लगाया तो खाते में पैसे नहीं थे। जबकि बोलेरो गाड़ी के पैसे जूली ने ले लिए थे और उपसभापति तिवाड़ी अरावली विहार थाना पुलिस उस पर रुपए देने के लिए दवाब बना रही है। इसके चलते उसके भाई ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी लाल सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मेराजूली नाम की महिला से कोई संबंध नहीं
उपसभापतितिवाड़ी ने बताया कि 29 नवंबर को उसने गाड़ी बेचने वाले कमीशन एजेंट पवन शर्मा के माध्यम से गंगानगर के एक व्यक्ति को 3.90 लाख रुपए में उसकी बोलेरो गाड़ी बेची थी। मगर, पवन ने उसे बकाया रकम 1.20 लाख रुपए की एवज में जूली उर्फ अर्चना नाम की एक महिला के नाम का चेक दिया था और पवन उस महिला को उसकी प|ी बताया था। मगर, दो माह बाद भी रुपए नहीं देने पर पवन की शिकायत अरावली विहार थाना पुलिस की गई, इसके बाद पवन ने 26 जनवरी को 30 हजार रुपए और दे दिए व10 फरवरी को शेष 90 हजार रुपए देने की बात कहीं। इसके बाद उसका पवन से कोई संपर्क नहीं हुआ। उपसभापति तिवाड़ी का कहना है कि उसका जूली नाम की महिला से कोई संबंध नहीं है।