न्यायिक कर्मी 15 से सामूहिक अवकाश पर
अलवर| शेट्टीकमीशन की सिफारिशों को लागू किए जाने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश की राज्य सरकार द्वारा पालना नहीं किए जाने को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक शुक्रवार को न्यायालय परिसर में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर राज्य के न्यायिक कर्मचारी 15 फरवरी को शेट्टी आयोग की सिफारिशें लागू होने तक सामूहिक अवकाश लेकर अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जिले के न्यायिक कर्मचारियों ने राज्यपाल को जिला कलेक्टर के माध्यम से तथा रजिस्ट्रार जनरल एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को जिला एवं सेशन न्यायाधीश के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
अलवर. महल चौक परिसर में प्रदर्शन करते न्यायिक कर्मचारी।