ध्वज पूजन आज, 15 को वाहन रैली
अलवर. मधुसूदन सेवाश्रम के पास प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियां।
अलवर| कालाकुआंस्थित रामकिशन काॅलोनी में नवनिर्मित वेंकटेश बालाजी भगवान के मंदिर में 17 फरवरी से प्रारंभ होने वाला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को ध्वज पूजन होगा। सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि सुबह 11 बजे फलाहारी महाराज ध्वज पूजन करेंगे। इसी क्रम में 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे मधुसूदन सेवाआश्रम से वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। 17 फरवरी को सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंदिर सुभाष चौक से बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रामकिशन कॉलोनी स्थित वेंकटेश बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। इसमें 2100 महिलाएं भाग लेंगी। 18 से 24 फरवरी तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। अयोध्या धाम के जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी श्री धराचार्य महाराज कथा वाचन करेंगे। इसका प्रतिदिन आस्था चैनल पर लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। 18 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक देव प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। 35 विद्वान कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सुदर्शन महायज्ञ भी होगा। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे भंडारा होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 वालियंटर तैनात रहेंगे।
100संत करेंगे शिरकत
कार्यक्रममें देशभर से करीब 100 संत आएंगे। इनमें से कई संतों के दिव्य प्रवचन होंगे। सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि 80 बाई 200 फुट का वाटरप्रूफ पांडाल बनाया गया है। इसमें 5000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। इस पांडाल में श्रीमद भागवत कथा संतों के प्रवचन होंगे।