आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रदर्शन 15 को
अलवर| ऑलइंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के बैनर तले दिल्ली में जंतर मंतर पर 15 फरवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। महासचिव तेजपाल सैनी ने बताया कि एटक से संबद्ध ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स फैडरेशन सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त मोर्चा के घटक इंटक, हिमस, सीटू, एआईयूटक आदि ने अपनी मांगों को लेकर 15 फरवरी को दिल्ली मार्च का फैसला किया है।