मेधावी छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार
गार्गी पुरस्कार के तहत दसवीं में 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को दो किस्तों में तीन-तीन हजार रुपए दिए जाते हैं। 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को पांच हजार रुपए का चेक दिया जाता है। पहले यह भी गार्गी पुरस्कार के नाम से दिया जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार कर दिया गया है। इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार के तहत जिले में 10वीं 12वीं में अपनी-अपनी श्रेणी जैसे, एससी-एसटी, ओबीसी, एसबीसी आदि में टॉप रहने पर सम्मानित किया जाता है। 10वीं की सात टॉपर को 75 हजार 12वीं की सात टॉपर को एक लाख रुपए दिए जाते हैं।
अलवर. एसएमडी स्कूल में गार्गी पुरस्कार लेने के लिए लगी छात्राओं की लाइनें।
भास्कर संवाददाता | अलवर
शहरीक्षेत्र की मेधावी छात्राओं के लिए गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एसएमडी में हुआ। कार्यक्रम में दसवीं उत्तीर्ण 2570 छात्राओं को तीन हजार रुपए के चेक दिए गए। बालिका प्रोत्साहन राशि के रूप में 12वीं की 1876 छात्राओं को पांच हजार रुपए के चेक दिए गए। इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार के रूप में 10वीं 12वीं में अपनी-अपनी श्रेणी में जिले में अव्वल रही सात-सात छात्राओं का सम्मान किया गया। इनकी पुरस्कार राशि क्रमश: 75 हजार एक लाख रुपए उनके खाते में जमा कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना उपसभापति शशि तिवाड़ी ने छात्राओं को पुरस्कार राशि का चेक प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी माध्यमिक प्रथम रजनी भार्गव, विद्यालय विकास समिति, छात्र कोष छात्रावास समितियों के सदस्य एवं स्थानीय स्टाफ उपस्थिति था।
पुरस्कारसे पहले लंबी कतार
छात्राओंको सम्मान से पहले लंबा इंतजार करना पड़ा। छात्राओं की संख्या ज्यादा होने से उन्हें कतार में लगा दिया गया। घंटों लाइन में लगने के बाद छात्राओं का नंबर आया। शुक्रवार को धूप में तेजी होने से कई छात्राएं इस दौरान परेशान रही।