पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ध्वजारोहण के साथ कल से शुरू होगा श्याम मेला

ध्वजारोहण के साथ कल से शुरू होगा श्याम मेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| श्रीश्याम मंदिर प्रचार समिति की ओर से पांच दिवसीय श्री श्याम मेला 14 फरवरी से ब्रह्मचारी मोहल्ला में श्याम मेला आयोजित किया जाएगा।

श्री श्याम मंदिर में आयोजित मेला में 14 फरवरी को सुबह दस बजे हवन एवं ध्वजारोहण, दोपहर एक बजे वाहन रैली निकाली जाएगी, जो मंदिर से शुरू होकर मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे जनसंपर्क शुरू होगा, जो त्रिपोलिया, घंटाघर, होपसर्कस, बस स्टैंड होते हुए मंदिर तक किया जाएगा। दोपहर दो बजे सुंदरकांड का पाठ होगा। 16 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर से रवाना होकर त्रिपोलिया, घंटाघर, होपसर्कस, बस स्टैंड होते हुए मंदिर पहुंचेगी। 17 फरवरी को शाम चार बजे से भजन संध्या शुरू होगी तथा 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...