शहीद स्मारक पर 15 को 1100 दीपक जलाकर शुरू होगा आजाद नाटक का पूर्वाभ्यास
अलवर|श्री परशुरामकला मंदिर की आेर से पंद्रह फरवरी को शहीद स्मारक पर शाम साढ़े पांच बजे 1100 दीपक जलाकर क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित नाटक आजाद का पूर्वाभ्यास शुरू किया जाएगा। इस मौके पर कवि राष्ट्रभक्ति की कविताएं भी पढ़ेंगे। नाटक के लेखक निर्देशक रामावतार पंडित ने बताया कि कार्यक्रम में साहित्यकार, रंगकर्मी एवं राजनीतिक लोग मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता सनराइज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. वीके अग्रवाल करेंगे।