पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिड-डे-मील खाने से दस बच्चों की तबीयत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. लक्ष्मणगढ़. जोनाखेड़ाभय गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर मिड-डे-मील खाने से दस विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। इन विद्यार्थियों ने खाना खाने के तुरंत बाद ही उल्टियां करना शुरू कर दिया। इसके बाद स्कूल के अन्य बच्चों ने खाना नहीं खाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चिकित्सा टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और पोषाहार के सैंपल लिए।

स्कूल में दोपहर करीब एक बजे लंच के समय बच्चों को मिड -डे-मील में तैयार घीया की सब्जी रोटी दी गई। पहली पंगत में बैठे बच्चों ने खाना खाया। कुछ समय बाद ही उन्होंने उल्टियां करना शुरू कर दिया। कुछ बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद स्कूल के बाकी बच्चों ने मिड-डे-मील नहीं लिया। सूचना पर अनेक ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद बीसीएमओ डा. गजराज सिंह बीईईओ बंशीधर रैगर मौके पर पहुंचे।
मिड डे मील इंचार्ज प्रधानाध्यापक को नोटिस

बच्चों की तबीयत बिगड़ने से माहौल गरमा गया और ग्रामीणों ने मिड -डे-मील इंचार्ज को एपीओ करने की मांग की गई। इस दौरान खाने के सैंपल लिए गए। बीईईओ ने मिड-डे-मील इंचार्ज प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया है। स्कूल में 116 बच्चों का नामांकन है।