बांसवाड़ा. शहर के राजकीय मूक बधिर स्कूल लोधा में कक्षा 5वीं में पढऩे वाली 11 वर्षीय मूक बधिर बालिका ने एक शिशु को जन्म दिया है। गढी कस्बे की रहने वाली इस बालिका को 25 जनवरी की रात को मूक बधिर स्कूल में ही प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर स्कूल प्रशासन ने 108 एंबुलेंस को बुलवाया, लेकिन वाहन में हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही बालिका का प्रसव हो गया।
पीडि़ता सोमवार तक अस्पताल में भर्ती रही, जबकि उसके शिशु की अस्पताल प्रशासन की ओर से देखरेख की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने शिशु की आयु करीब साढ़े 7 महीने होना बताया है। हालांकि अभी इस बारे में जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। यह भी आशंका है कि इस बालिका के साथ मई या जून के महीने में ज्यादती की गई थी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...