अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत
बांसवाड़ा. सदरथाना क्षेत्र के अधीन कोयन खेडी निवासी प्रार्थी नानू पुत्र भगु निनामा ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पूरे मामले की प्राथमिकता पर जांच भी शुरू कर दी है।
घटनारात 10.30 बजे की : पुलिससूत्रों के अनुसार नानू ने रिपोर्ट में बताया कि सामागड़ा गांव में 7 जनवरी को रात्रि 10.30 बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रार्थी की बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।