पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक मालवीया के उपप्रधान बेटे पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

विधायक मालवीया के उपप्रधान बेटे पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसविधायक और पूर्वमंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बेटे प्रेमप्रतापसिंह और हरजीतसिंह मालवीया और उनके साथियों पर भाजपा नेता खेमराज गरासिया की बेटी ने छेड़खानी और ज्यादती का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

रविवार को आनंदपुरी थाने में दर्ज हुए इस मुकदमे के बाद राजनीतिक उबाल गया है। प्रेमप्रतापसिंह रविवार को ही आनंदपुरी पंचायत समिति का उपप्रधान बना है। हरजीतसिंह मालवीया गुजरात के दाहोद में डॉक्टर है। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार खेमराज गरासिया की बेटी ने आरोप लगाया है कि 7 फरवरी की रात्रि करीब 11 बजे के आसपास प्रेमप्रताप मालवीया और हरजीतसिंह के साथ चंद्रकांत पुत्र रमेश, जगदीश पुत्र नानजी और अनिल पुत्र रामलाल उसके पिता खेमराज के घर आए। वह अपने पीहर आई हुई थी। इसी दौरान सभी आरोपियों ने अकेली देख उसके साथ छेड़खानी की। बाद में उसके चिल्लाने और पड़ोसियों के आने की वजह से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी मुबारक अली ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।