पंचायत बॉडी ने की साफ-सफाई
आयुर्वेद विभाग और संस्थाएं कर रही लोगों को बीमारियों से बचाने के जतन, पिला रहे काढ़ा
छींच| ग्रामपंचायत छीच के सरपंच और वार्डपंचों ने बुधवार को मुहूर्त के अनुसार पंचायत में प्रवेश किया। इससे पहले पूरी बॉडी ने गांधी पार्क की साफ सफाई की। जनप्रतिनिधियों ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर सरपंच गोविंद दायमा, उपसरपंच नाथजी मसानी, पंचायत समिति सदस्य वार्डपंचों ने प्रत्येक सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सचिव त्रिभुवन सुथार, शिक्षाविद परमेश्वर पंड्या, वासुदेव व्यास, नूर मोहम्मद, वालेंग सोलंकी, डूंगर पटेल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
अरथूना स्कूल
सुरवानिया
आमजा
बांसवाड़ा
सिंधी कॉलोनी में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरण कार्यक्रम में मौजूद सांसद और अन्य अतिथि। वहीं अरथूना में बीमारियों से बचने काढ़ा पीते लोग।