घर में सो रही महिला की रात 2 बजे हत्या
आखिर ससुराल पक्ष ने ही उठाया शव
घटनाके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उठाने को लेकर पीहर पक्ष में आपत्ति की। पीहर पक्ष ने एक ओर हत्या का आरोप लगाते हुए कातिलों की गिरफ्तारी की मांग की, दूसरी ओर अंतिम संस्कार को लेकर भी आनाकानी करते रहे। पुलिस की समझाइश के बाद आखिर शव को ससुराल पक्ष ने उठाया। जिसका पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में बुधवार को देरशाम ससुराल टेमरन में अंतिम संस्कार किया गया।
3साल से पीहर में आना जाना बंद था
पुलिसद्वारा प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका के ससुराल से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित पीहर घटिया गांव में आना-जाना नहीं था। हालांकि इसके पीछे कोई ठोस कारण अभी तक सामने नहीं आया। थानाधिकारी ने बताया कि अभी दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
क्राइम रिपोर्टर|बांसवाड़ा/आनंदपुरी.
आनंदपुरीथाना क्षेत्र के टेमरन गांव में रात को घर में सोई महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मंगलवार रात 2 बजे की यह घटना है। महिला का पति लक्ष्मण इन दिनों गुजरात में मजदूरी के लिए गया हुआ है।
पुलिस के मुताबिक टेमरन निवासी पेमली पारगी (45) प|ी लक्ष्मण पारगी अपने 11 वर्षीय पुत्र सतीश और 12 वर्षीय पुत्री शर्मिला के साथ सोई हुई थी। रात्रि करीब 2 बजे घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से पेमली के सिर पर वार कर दिया। इससे पलभर में ही महिला की सांसें थम गई। इस दौरान दोनों बच्चों उठ गए और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी गए।
इस बीच हत्यारा मौका देख कर भाग गया। हालांकि बच्चे अभी तक यह बताने में असमर्थ हैं कि हमलावर कौन था और उनकी पहचान क्या है। वे एक की तादाद में थे या ज्यादा थे। थानाधिकारी मुबारक अली ने बताया कि बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हत्यारों की तलाश प्रारंभ कर दी है।