पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को गणित और अंग्रेजी का पाठ पढ़ना भी नहीं आता

बच्चों को गणित और अंग्रेजी का पाठ पढ़ना भी नहीं आता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा | सरकारीस्कूलों में पढ़ाई की हालत बहुत कमजोर है। खासकर गणित और अंग्रेजी का बच्चों को पाठ पढ़ना भी नहीं आता है। लगभग सभी जगह बच्चों की शैक्षिक स्थिति न्यून है। हालांकि काफी हद तक बच्चे एकीकरण और समानीकरण की वजह से भी परेशान हो रहे हैं। राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय संबलन अभियान के तहत बुधवार को 65 स्कूलों में एक साथ पूरे दिनभर रहकर 65 अफसरों ने जांच कार्य किया। इसमें यह तस्वीर सामने आई। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सज्जनगढ़ पंचायत समिति में राजकीय माध्यमिक स्कूल अंदेश्वर और राउप्रावि तांबेसरा की जांच कर बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। दूसरी ओर, 5 स्कूलों को निरीक्षण बुधवार को इसलिए नहीं हो पाया कि जिन अफसरों को जाना था, उनकी तबीयत खराब थी। इनमें सीईओ जिला परिषद, एसडीएम सहित राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर और एसआईईआरटी के प्रभारी शामिल है।

संबलनका यह 5वां अभियान : कार्यक्रमप्रभारी लोकेश उपाध्याय ने बताया कि संबलन अभियान की जो भी रिपोर्ट आएगी, उस रिपोर्ट को राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद भेजा जाएगा। जहां से समीक्षा रिपोर्ट आएगी।