- Hindi News
- 5 बड़े काम कराने के लिए 825 करोड़ के प्रस्ताव
5 बड़े काम कराने के लिए 825 करोड़ के प्रस्ताव
बांसवाड़ा | जिलेमें विकास के कामों को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पांच विभागों के जरिए बनाए गए 852.05 करोड़ के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव इसके लिए सरकार से बजट मंजूर कराएंगे।
इनमें माही की नहरों और जिले की सड़कों को दुरुस्त कराने-नई बनाने, कृषि कॉलेज और हर पंचायत समिति में आईटीआई एवं पाॅलीटेक्निक काॅलेज खोलने के काम शामिल हैं।
बुधवार को प्रभारीमंत्री जीतमल खांट की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक बैठक में प्रभारी सचिव सुदर्शन सेठी, सांसद मानशंकर निनामा, विधायक धनसिंह रावत, नवनीतलाल निनामा, भीमाभाई डामोर, कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के साथ विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ये प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं।
कृषि कॉलेज : कृषिविभाग द्वारा बांसवाड़ा जिले में 30 करोड़ रुपए की लागत से कृषि कॉलेज खोलना प्रस्तावित है। इसके खुलने से बांसवाड़ा जिले के साथ ही डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़ के कृषकों को लाभ मिलेगा।
सिंचाईतंत्र : माहीपरियोजना की नहरों के विस्तार और उनसे जुड़े काम के लिए जलसंसाधन विभाग (माही परियोजना) के जरिए रुपए मांगे हैं। कुशलगढ़, गांगड़तलाई, सज्जनगढ़-आबापुरा क्षेत्रों में ऊंचाई वाली भूमि की सिंचाई के लिए लिफ्ट नहरों के सर्वेक्षण कार्य के लिए 110 करोड़ रुपए के प्रस्ताव शामिल हैं।
तकनीकीशिक्षा : तकनीकीशिक्षा विभाग द्वारा जिले की 11 में से हर पंचायत समिति में आईटीआई-पाॅलीटेक्निक काॅलेज खोलने के काम शामिल हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा राजकीय नर्सिग काॅलेज खोलने के लिए हर ब्लाॅक पर 8-8 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भेजे हैं।
सड़कोंपर सर्वाधिक खर्च : जिलेकी अन्तरराज्यीय सड़कों को चौड़ी करने, पुलियाएं बनाने के लिए 574.25 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाकर भिजवाए गए हैं, जिससे जिले में अंतर राज्यीय आवागमन की सुलभ सुविधा एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
बिजली-रोशनी: विद्युतविभाग द्वारा 100 से कम आबादी की ढाणियों को रोशन करने के लिए 49.80 करोड़ के प्रस्ताव बनाए हैं, जिससे स्टेट बीपीएल तथा छितरी बस्तियों में रहने वाले परिवारों को कनेक्शन का लाभ देना शामिल है।
प्रशासनिक बैठक में विकास कार्याें पर चर्चा करते आला अधिकारी-जनप्रतिनिधि।