पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, मासूम के लिए सीरप लिखा, दे दी हाईडोज दवाई

इधर, मासूम के लिए सीरप लिखा, दे दी हाईडोज दवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमी बीमारियों का असर, एक दिन में 400 तक बढ़ गई ओपीडी

अब पूरे शहर में रोगियों का सर्वे शुरू

बांसवाड़ा| चिकित्साविभाग की टीमों ने अब सिर्फ पीड़ित क्षेत्रों की बजाए पूरे शहर में स्वाइन फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों को लेकर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर के 10 फरवरी के अंक में “सर्वे में काेताही, पीड़ित रोगी मिलने के बाद ही जाती है टीमें’ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद ही चिकित्सा विभाग ने टीमें बनाकर शहर भर में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। इन टीमों द्वारा रोगियों की पूरी जानकारी एक रजिस्टर में एकत्र की जाती है। साथ ही रोगियों को छोटी-मोटी बीमारी पर भी नजदीकी अस्पताल में जांच और उपचार कराने की सलाह दी जा रही है।

एमजीएच के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलसी मईड़ा ने बताया कि शहर में सर्वे को लेकर 14 टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम का नेतृत्व एएनएम द्वारा किया जा रहा है। टीम में एक आशा सहयोगिनी के साथ ही मेडिकल स्टूडेंट्स घर-घर जाकर रोगियों का सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के तहत किसी भी घर में मौसमी बीमारी का पीड़ित पाया जाता है तो उसका नाम, मोबाइल नंबर के साथ ही पूरी जानकारी ली जाती है। इसके साथ ही उसके परिजनों को अस्पताल में उपचार कराने का सुझाव दिया जाता है। इसके बाद अगले दिन फिर से उस रोगी के बारे में जानकारी ली जाती है कि उसे अस्पताल ले जाया गया या नहीं।

अब तक: 19 संदिग्ध में से 8 में फ्लू की पुष्टि, 7 की हो चुकी है मौत

एमजीअस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर 1 जनवरी से लेकर अब तक 19 रोगियों को स्वाइन फ्लू संदिग्ध के रूप में भर्ती किया गया। इनमें से 8 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 6 रोगी निगेटिव पाए गए हैं। संदिग्ध पाए गए 8 में से 7 रोगियों को उदयपुर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 5 रोगियों के स्वाब के सैंपल्स की रिपाेर्ट आना अभी बाकी है।

इधर:एसडीएम को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि डूंगरपुर में चल रहा है इलाज

एसडीओरुक्मणि रियार सिहाग के भी मौसमी बीमारी से पीड़ित होने पर स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर स्वाब का सैंपल भिजवाया गया था, जिसमें रियार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। वे डूंगरपुर में अपने हैं।

सुविधा:एमजी अस्पताल के कमरा नं. 36 में स्वाइन फ्लू परामर्श केंद्र

महात्मागांधी अस्पताल के कमरा नं. 36 में स्वाइन फ्लू परामर्श केंद्र शुरू किया गया है। यह केंद्र 24 घंटे खुला रहता है। यहां पर रोगियों को अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी और किस डॉक्टर को और कहां दिखाना है, इसके बारे में बताया जाता है। साथ ही अस्पताल में 7 बेड के आइसोलेशन वार्ड के फुल होने पर ऑर्थोपेडिक वार्ड में भी भर्ती करने के इंतजाम किए गए हैं।

अस्पताल में नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र और डॉक्टर के चैंबर पर लगी भीड़।