- Hindi News
- शिक्षिका को प्रताड़ित करने के मामले में जांच के आदेश
शिक्षिका को प्रताड़ित करने के मामले में जांच के आदेश
बांसवाड़ा। स्थानांतरणके नाम पर राउप्रावि माहीडैम की शिक्षिका रशीदा खातून को प्रारंभिक शिक्षा के डीईओ द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में नया मोड़ आया है। प्रभारी सचिव सुदर्शन सेठी को भी हालात बताए गए। राज्य महिला आयाेग की ओर से कलेक्टर को पत्र भेजा गया है। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने पूर्व सीईओ निष्काम दिवाकर को पत्र भेजकर डीईओ द्वारा अपने चहेतों को अनुचित लाभ देकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की जांच कर कार्रवाई करने आदेश दिए हैं।