पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा| वजवानामें वनभूमि पर निर्मित अवैध भवनों को रेगूलाइज करने

बांसवाड़ा| वजवानामें वनभूमि पर निर्मित अवैध भवनों को रेगूलाइज करने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| वजवानामें वनभूमि पर निर्मित अवैध भवनों को रेगूलाइज करने आैर ग्राम पाड़ला में वनक्षेत्रों में हो रही अवैध खनन को रोक दिया है। वन विभाग के अभिलेखानुसार ग्राम वजवाना में वन भूमि पर कुल 59 अतिक्रमण हैं, जिनमें से 10 अतिक्रमियों को नियमानुसार वन अधिकार पत्र जारी किए जा चुके हैं। शेष के संबंध में ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति के स्तर पर प्रकरणों पर पुनर्विचार किया जा रहा है। पाड़ला में वन भूमि पर किए जा रहे अवैध खनन को पूर्ण रुप से रोक दिया गया है। जिला प्रभारी अधिकारी उदयपुर के मुख्य वन संरक्षक केके गर्ग ने बताया कि वन विभाग द्वारा जनवरी तक 70 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर लिए गए हैं। वर्ष 2015 में किए जा रहे पौधरोपण के कार्य प्रगति पर है। 20 सूत्री कार्यक्रम के लक्ष्य अर्जित किए जा चुके हैं। जिला प्रभारी अधिकारी द्वारा वन भूमि के राजस्व अभिलेखों में बकाया कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के उपवन संरक्षक को निर्देश दिए गए।