- Hindi News
- ग्राम पंचायतों के लिपिकों को दिया प्रशिक्षण
ग्राम पंचायतों के लिपिकों को दिया प्रशिक्षण
बांसवाड़ा| महात्मागांधी नरेगा योजनांतर्गत ग्राम पंचायत स्तर से नरेगा साफ्ट पर डाटा एंट्री का कार्य करने के सम्बद्ध में मंगलवार को पंचायत समिति गढ़ी में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ग्राम सेवक पदेन सचिव और कनिष्ठ लिपिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता नरेगा डीके वर्मा ने नरेगा साफ्ट के उपयोग के संबंध में जानकारी दी। विकास अधिकारी रामकिशोर जाट एवं सहायक अभियंता आरबी श्रीवास्तव में नरेगा साफ्ट को वर्तमान युग को दृष्टिगत रखते हुए उपयोगी बताया।