- Hindi News
- कुशलगढ़. बुधवार शाम करीब 5 बजे दशहरा मैदान के समीप
कुशलगढ़. बुधवार शाम करीब 5 बजे दशहरा मैदान के समीप
कुशलगढ़. बुधवार शाम करीब 5 बजे दशहरा मैदान के समीप बने पालिका के सार्वजनिक मूत्रालय में एक थैले में रखा नवजात शिशु का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर कुशलगढ थाना पुलिस के एएसआई अंबालाल जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बांसवाड़ा.सज्जनगढ़थाना क्षेत्र के कमलीपाड़ा गांव में सामने आई। जिसमें किसी अज्ञात महिला ने मंगलवार रात्रि को नवजात शिशु को मृत अवस्था में बाहर छोड़ दिया। जिसे बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे नानूलाल डामोर ने देखकर पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया और प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।