पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस की टक्कर से अधेड़ की मौत

रोडवेज बस की टक्कर से अधेड़ की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवालीपुलिस क्षेत्र में नए बस स्टैंड पर नागौर के डीडवाना आगार की रोडवेज बस की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई।

बुधवार को सुबह प्रतापगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर नादिया निवासी मानेग डामोर और उनका बेटा विठला इंतजार में बैठे थे। इस बीच चाय पीने के लिए मानेग बस स्टैंड परिसर से बाहर अाया। इसी वक्त बस ने पीछे टक्कर मार दी। बाद में बेटा विठला लेकर हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन जहां से उदयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। रास्ते में ही मानेग ने दम तोड़ दिया। बेटे विठला ने कोतवाली में रिपोर्ट देकर बस नंबर आरजे 21 पीए 1730 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घरेलूविवाद में महिला ने सेल्फॉस खाकर जान दी

बांसवाड़ा. लोहारियाथाना क्षेत्र में बोरदा छोटी भोयर निवासी एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते सेल्फॉस की गाेलियां खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल सूत्रों के अनुसार 26 साल की निमा प|ी विनोद ने दवाई खा ली थी। बेहोश होने पर महिला को अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई राजू निवासी नेगडिया ने बताया कि उसकी बहन के 2 बच्चे हैं। अभी तक इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।