- Hindi News
- सबसे ज्यादा बीपीएल बिजली कनेक्शन बांसवाड़ा में
सबसे ज्यादा बीपीएल बिजली कनेक्शन बांसवाड़ा में
बांसवाड़ा| विद्युतवितरण निगम ने इस वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन जारी किए गए है। अजमेर मंडल की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अप्रैल से लेकर दिसंबर के आखिरी दिनों तक 5 हजार 871 परिवारों को कनेक्शन देकर लाभांवित किया गया है। एमडी हेमंत कुमार गेरा ने बताया कि बांसवाड़ा टीएडी क्षेत्र है और वहां पर अधिक से अधिक लाभ देने की योजना पर भी विभाग काम कर रहा है। साथ ही पूरे मंडल में इस वित्तीय वर्ष में 1 लाख 9 हजार 553 परिवारों को घरेलू कनेक्शन दिए गए। इनमें 7 हजार 14 बीपीएल परिवारों को और 1 लाख 2 हजार 539 कनेक्शन सामान्य श्रेणी के लोगों को दिए गए। बांसवाड़ा में 11 हजार 291 घरेलू कनेक्शन दिए गए।
अघरेलूश्रेणी के कनेक्शन: निगमने 10 हजार 768 अघरेलू श्रेणी के विद्युत कनेक्शन जारी किए। जिसमें डूंगरपुर में 403, बांसवाड़ा में 401, राजसमंद में 346 और प्रतापगढ़ में 169 कनेक्शन जारी किए गए।