उपसरपंच पर हमले के आरोपी को जेल
भापोरग्राम पंचायत के उपसरपंच करण निनामा पर तीन दिन पूर्व तलवार से हमला करने वाला आरोपी मुकेश पुत्र रकमा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इस क्षेत्र में उपप्रधान के चुनाव के बाद रैली निकाली जा रही थी। जो भापोर के निकट पहुंची और इसी दौरान कार्यकर्ता रैली में बैंडबाजे के साथ लोकनृत्य कर रहे थे। इसी वक्त हमलावर मुकेश और उसके साथी ने पीछे से उपसरपंच करण निनामा पर तलवार से हमला कर दिया था। जिसमें करण को तलवार से चोटें आई थी। बीच बचाव में आया एक अन्य युवक भी घायल हो गया था। बाद में दूसरे दिन ही सैकउ़ों ग्रामीणों ने केनाल के किनारे बैठक कर गिरफ्तारी की मांग की थी। खांदू कॉलोनी चौकीप्रभारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।