- Hindi News
- त्रिपुरा सुंदरी में घट स्थापना सुबह 11.30 बजे
त्रिपुरा सुंदरी में घट स्थापना सुबह 11.30 बजे
बांसवाड़ा। त्रिपुरासुंदरी में गुरुवार सुबह 11.30 बजे नवरात्र स्थापना पर घट स्थापना की जाएगी। मंदिर व्यवस्थापक मंडल पंचाल समाज चौखरा उमराई के अध्यक्ष कारीलाल पंचाल और महामंत्री अमृतलाल पंचाल ने बताया कि मंदिर में नित्य पूजा-अर्चना आरती का समय सुबह 7 और शाम 7 बजे का रहेगा। गरबा रात्रि 8 से 12 बजे तक होंगे। 2 अक्टूबर को शाम 5 बजे अष्टमी का हवन होगा।