बांसवाड़ा। अग्रवाल समाज की ओर से गुरुवार को आराध्यदेव अग्रसेन महाराज की जयंती पारंपरिक श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी।
अग्रवाल समाजबंधुओं द्वारा श्री अग्रसेन महाराज की 5138वीं जयंती महोत्सव पर महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में सुबह 8.30 बजे रोगियों को फल बांटकर उत्सव की शुरुआत की जाएगी। बाद में शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो खांदू कॉलोनी के सेक्टर नंबर 8 स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेगी।
जहां पूजन-आरती, प्रसाद वितरण, खेलकूद-सांस्कृतिक आयाेजन होंगे। शाम को रंगारंग संध्या का आयोजन रखा है। यह जानकारी अग्रवाल समाज समिति के संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता ने दी।