पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक आबकारी अधिकारी से उगाही के ~ 55 हजार जब्त

सहायक आबकारी अधिकारी से उगाही के ~ 55 हजार जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को सहायक आबकारी अधिकारी कुलदीप बक्शी के घर से 55 हजार रुपए जब्त किए हैं। ब्यूरो अधिकारियों के अनुसार यह राशि अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों से उगाई गई थी।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसीबी की टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी बक्शी के आवास पर छापा मारा। यहां लाेहे की अलमारी में रखे 55 हजार 585 रुपए जब्त किए। इसमें 6 हजार 585 रुपए जेब में रखे पर्स से भी बरामद किए गए हैं।
ये रुपए बांसवाड़ा शहर और आसपास अवैध रूप से चलने वाली शराब की दुकानों से उगाए गए थे। ब्यूरो की टीम को कार्रवाई करने में करीब चार घंटे का समय लगा। ब्यूरो के सीआई बृजेन्द्रसिंह भाटी ने बताया के जब्तशुदा रुपयों के बारे में वे सही जानकारी नहीं दे सके। रुपए जब्त कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। आगे की कार्रवाई मुख्यालय के आदेशानुसार की जाएगी।

उदयपुर निवासी हैं बक्शी

जिले में लंबे समय बाद किसी बड़े स्तर के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बक्शी उदयपुर के भुवाड़ा स्थित रिद्धी सिद्धी, न्यू नवरतन कॉम्पलेक्स में रहते हैं। उनका परिवार राजनीति में भी पहुंच रखता है। इसी कारण इन पर कार्रवाई चर्चा में है।

आगे यह होगा

मुख्यालय से आगे की जांच के आदेश जारी किए जाएंगे। इसमें सीआई भाटी के अलावा कोई दूसरा अधिकारी भी जांच करेगा। इस जांच में पता किया जाएगा कि आखिर यह यह राशि कहां से आई थी।

पहले भी संदिग्ध रही परिस्थिति

बक्शी की कार्यशैली पहले भी कई बार संदिग्ध रही है। एक बार तो अवैध रूप से जब्त की गई शराब अवैध रूप से उनके यहां से बरामद गई थी। इस मामले में तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी ने उन्हें बचा लिया था। बक्शी कई बार अवैध कारोबारियों के साथ पार्टी करते हुए भी देखे गए हैं। विभागीय कार्मिकों से भी उनकी पूरी तरह नहीं बनती रही है।

डूंगरपुर में भी हुई थी कार्रवाई

बीते वर्ष ब्यूरो की टीम ने डूंगरपुर जिले के सहायक आबकारी अधिकारी तेजकरण मछार के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। उनके घर से भी अवैध रूप से ली गई राशि जब्त की गई थी। इस मामले में जांच के बाद यह प्रमाणित हुआ था कि राशि अवैध रूप से शराब विक्रेताओं से कमाई गई थी।

किराये का घर

शहर में राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल के पीछे आबकारी थाना है। इस थाने से लगा हुआ ही बक्शी का कार्यालय है।