पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी सह नहीं पाएगी छुपाई पति की मौत

पत्नी सह नहीं पाएगी छुपाई पति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा/आनंदपुरी. पति की मौत का सदमा सह ना सके, इसे लेकर ग्रामीणों ने पत्नी को अब तक पति की मौत की जानकारी नहीं दी। महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुई थी। जिसे महात्मा गांधी अस्पताल में ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पति की मौत हो जाने से उसके परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके हैं।
इस कारण ग्रामीण ही देखरेख कर रहे हैं। जिन्होंने उसे पति के बारे में जानकारी नहीं दी। डॉक्टरों ने उसे रैफर करने की सलाह दी है, लेकिन देरशाम तक परिजन नहीं पहुंचे थे।

आनंदपुरी अस्पताल में जाते ही थम गई पति की सांसें

मामला आनंदपुरी थाना क्षेत्र का है। वेलारी गांव के 40 वर्षीय राजू कटारा अपनी पत्नी 35 वर्षीया रेखा के साथ सुबह 10 बजे वेलारी से ओबला जा रहे थे। इस दौरान सामने से रही मिनी बस ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया।
घटना के तुरंत बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। किसी ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घायलों को अस्पताल भेजा। गंभीर हालत में रेखा को महात्मा गांधी अस्पताल और राजू को आनंदपुरी अस्पताल में भेजा गया, जहां राजू की मौत हो गई। जिसके बाद देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा लाया गया।