जैन समाज का अधिवेशन 28 को ग्वालियर में
बांसवाड़ा। अखिलभारतीय पुलक जनचेतना मंच एवं राष्ट्रीय जैन महिला जाग्रति मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 सितंबर को ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रसंत मुनि पुलकसागरजी का सानिध्य भी प्राप्त होगा। मंच के महामंत्री वीरेंद्र कोठारी ने बताया कि बांसवाड़ा शाखा से दोनों मंचों से कुल 70 सदस्य भाग लेंगे। जो गुरुवार को बांसवाड़ा से रवाना होंगे। जिसमें जिले के कई समाजबंधु सम्मलित होकर मुनि सानिध्य का लाभ लेंगे।