- Hindi News
- बीवीबी स्कूल में भाविप की रंगोली प्रतियोगिता
बीवीबी स्कूल में भाविप की रंगोली प्रतियोगिता
बांसवाड़ा। भारतविकास परिषद की ओर से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के तहत बुधवार को बीवीबी स्कूल में रंगोली स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें आशा शाह प्रथम, निधि जैन, रुही जैन द्वितीय और हिना गुप्ता, हिमांक मेहता, जीनल जैन तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. पुनिता चौरडिय़ा, शांतिलाल सेठ अौर विजयलक्ष्मी मालोत ने अदा की। यह जानकारी सचिव जयेश जैन ने दी।