- Hindi News
- हॉस्टल में बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर निर्देश
हॉस्टल में बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर निर्देश
सामाजिकन्याय-अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित हॉस्टलों के वार्डनों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें हॉस्टलों के बेहतर संचालन से लेकर स्वच्छता तक के सभी विषयों पर सहायक निदेशक प्रफुल्ल चौबीसा ने वार्डनों की क्लास ली। छात्रावास में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यशाला में गुणात्मक सुधार के लिए छात्रावास एवं छात्रावास में साफ-सफाई करने, छात्रावास के भवनों में अप्रयुक्त सामान का निस्तारण, छात्रावास भवनों के मरम्मत और रंग-रोगन, बिजली को लेकर निर्देश दिए गए।
सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत पेंशन योजना का भौतिक सत्यापन किया जाना है। इसको लेकर चौबीसा ने निर्देश दिए कि शुक्रवार तक आवश्यक सूचनाएं कार्यालय को प्रस्तुत करें।
समाज कल्याण सप्ताह 1 अक्टूबर से
चौबीसाने बताया 1 से 7 अक्टूबर तक विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें छात्रावासों में भी विशेष रूप से साफ-सफाई और अभिभावक सम्मेलन किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को समापन समारोह होगा।
विशेष योग्यजनों के सर्वे का कार्य को गंभीरता से लें
भामाशाहशिविर योजना के साथ ही विशेष योग्यजनों की सर्वे का कार्य राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिला और बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की आशा सहयोगिनी, एएनएम के माध्यम से करवाया जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का कहा।