- Hindi News
- इफ्को का व्यवस्थापक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
इफ्को का व्यवस्थापक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
बांसवाड़ा। किसानोंकी संस्था इफको द्वारा कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट में लैम्पस व्यवस्थापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप निदेशक कृषि विस्तार भूरालाल पाटीदार और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएल सोनी ने कृषि और उद्यानिकी से अधिक से अधिक लाभ कमाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने उर्वरा प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार मंगल, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि इफको प्रकाश चरपोटा, जगदीश व्यास ने विचार व्यक्त किए। जिसमें उन्होंने रबी 2014 में उर्वरकों के भंडारण के लिए योजना बनाने, अच्छी किस्मों के खाद-बीज उपयोग में लेने, जैविक खादों और जल विलय उर्वरकों के उपयोग करने की बात कही।