पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन गायों काे आहार खिलाया

श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन गायों काे आहार खिलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। विभिन्नसंगठनों ने श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन गोशाला जाकर गायों को आहार खिलाया। लायनेस क्लब की अध्यक्ष विनिता शर्मा, सचिव अर्चना चेलावत, र|ा अय्यर, संतोष गुप्ता, कुसुम कोठारी, फूल जैन, राज भंभानी, निर्मला दोषी ने गोशाला में पशु आहार, फल, गुड़-चना भेंट किए। मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका रोजी केडिया, साधना गुप्ता, अनिता भंडारी, उषा जैन, अंजु कोठारी, सुनीता, तारा ने श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर एमजी हॉस्पिटल में 50 झबला सेट खाद्य सामग्री वितरित की। वहीं, वीरा संस्थान की प्रभारी भुवनेश्वरी मालोत, सचिव पुष्पा जैन, योगेश्वरी जोशी, उषा पोरवाल, विमला कोठारी, निक्की दोसी, सरला शाह ने एमजी हॉस्पिटल में साड़ियां, बेबी किट, फल वितरित किए।