- Hindi News
- गोविंद गुरु कॉलेज में विद्यार्थियों ने मनाया एनएसएस डे
गोविंद गुरु कॉलेज में विद्यार्थियों ने मनाया एनएसएस डे
बांसवाड़ा। गोविंदगुरु कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व प्रबंधक जयंत द्विवेदी ने कहा कि समय के साथ सामाजिक व्यवस्थाओं में परिवर्तन अपरिहार्य है। सामाजिक परिवर्तनों के लिए जागरूकजनों को अग्रणी पहल करनी चाहिए। समारोह अध्यक्ष डाॅ. डीके जैन ने व्यसनमुक्त जीवन जीने पर बल दिया। प्रभारी डाॅ. किरण पूनिया ने पढ़ाई के साथ स्वावलंबन और सहकार की भावना के विकास के लिए एनएसएस के कार्यक्रमों की जानकारी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश डामोर ने एनएसएस से जुड़कर व्यक्तित्व विकास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. रामरजसिंह, डॉ. वंदना बरमेचा, डॉ. सरला पंड्या मौजूद थे। संचालन डाॅ. नरेंद्र पानेरी ने किया। डाॅ. महिपालसिंह राव ने आभार जताया।