नूतन राउमावि में रक्तदान विषयक संगोष्ठी
बांसवाड़ा। डाॅ.आरके मालोत ने कहा है कि व्यक्ति अपने जीवन में समाज और अपनों के लिए हर स्तर पर उपयोगी होता है, उसे जिए तब तक लोगों को रक्तदान कर जीवन देने का प्रयास करना चाहिए। जीवन के बाद नेत्रदान के माध्यम से किसी के जीवन में रोशनी भरने के प्रयास करने चाहिए। व्यक्ति अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाएं तो जीवन को सार्थकता दी जा सकती है। डॉ. मालोत राजकीय नूतन उमावि में रक्तदान विषयक संगोष्ठी को मुख्यवक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी अध्यक्ष राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी इकबाल परवेज ने कहा कि समाज का निर्माण समाजबंधुओं के प्रयासों से होता है। समाज के प्रतिनिधि एक दूसरे से जुड़े काम आएं। कार्यक्रम में नवीन पंड्या, देवेन्द्र पंड्या, विमल चौबीसा, भंवर गुर्जर, उमाकांत जोशी, वीरेंद्र दोसी, राजीव जुआ, जयप्रकाश नागर, जयकुमार भट्ट, योगेश त्रिवेदी, अनन्त जोशी ने भी विचार रखे। संयोजन लोकेश शाह ने किया। अनन्त जोशी ने आभार जताया।