- Hindi News
- गनोड़ा के मोटागांव में समृद्धि के लिए महापूजन
गनोड़ा के मोटागांव में समृद्धि के लिए महापूजन
नहर-पुलिया बनाने में अनियमितता उजागर
सूचनाएं देने में लापरवाही पंचायतों की ऑडिट टली
चिड़ियावासा| ग्रामपंचायत घलकिया की वांका वितरिका की वांका-मोती माताजी नहर निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने नहर निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर ठेकेदार के सामने विरोध किया। घलकिया लैम्पस अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, हीरा निनामा, जेतेंग भाई, अमरजी भोई ने बताया कि पुलिया निर्माण में सरियों का इस्तेमाल करना था, लेकिन ठेकेदार ने रतलामी पत्थर और नदी वाली गिट्टी से पुलिया बना दिया जो भारी वाहनों की आवाजाही से कभी भी टूट सकता है। इस संबंध में ठेकेदार रामकरणसिंह ने बताया कि एस्टिमेट के आधार पर ही पुलिया बनाया जा रहा है। वही दूसरी ओर सुंदनपुर से विट्ठलदेव वाया गामड़ी दशहरा तक की अधूरी सड़क को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। दशहरा गामड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
तलवाड़ा. घलकिया में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जानकारी देते प्रभारी।
गनोड़ा. मोटागांव के सूर्यानंद ज्ञान मंदिर में आचार्य के सानिध्य में महापूजा करते श्रद्धालु।