बांसवाड़ा/तलवाड़ा| नदी में नहाते हुए डूबे अधेड़ का शव गुरुवार को दूसरे दिन पानी में तैरता हुआ मिला। शव को सदर थाना पुलिस और तलवाड़ा चौकी के पुलिस जाब्ते ने बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने तलवाड़ा सीएचसी से डॉक्टर को मौके पर बुलाकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा।
सदर थाने के एसआई किशनलाल ने बताया कि भटवाड़ा निवासी 55 वर्षीय सोमा पारगी बुधवार को गांव के पास से गुजर रही कागदी नदी में नहाने गया था। इस दरमियान तेज बहाव होने से पानी में फिसल गया। नदी 30-35 फीट गहरी है।
इसमें वह अंदर डूब गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे ढूंढऩे की कोशिश की, पर अंधेरा अधिक होने से तलाश गुरुवार तक के लिए रोक दी गई थी। गुरुवार को सुबह 10 बजे तलाशी शुरू की गई तो सोमा का शव तैरता मिला। जिसे बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।