13 साल बाद स्थाई वारंटी गिरफ्तार
बांसवाड़ा| दानपुरथाना पुलिस ने 13 साल से फरार आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एसआई फतेहसिंह ने बताया कि कोटड़ा के बिलाखो गांव का रहने वाला शैतान पुत्र खातु को दो बार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने स्थाई वारंट जारी किया था। गुरुवार को शैतान माही के बैक वाटर में मत्स्याखेट कर रहा था। इस दौरान पुलिस के जाब्ते को देखकर वह पानी डुबकी लगा गया। पुलिस के जाब्ते में पानी में उतरकर नावों की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है।